चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भारी जाम, पंडोह से हनोगी तक यात्री परेशान

मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पंडोह से हनोगी तक लंबा जाम लगने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासतौर पर जोगनी मोड़ इस समय सबसे बड़ी परेशानी का केंद्र बना हुआ है, जहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

बताया जा रहा है कि संकरी सड़क, तीखे मोड़ों पर बढ़ता ट्रैफिक दबाव और जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिशों के कारण जाम लगातार बढ़ता जा रहा है। कई वाहन घंटों से सड़क पर फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर लें और अनावश्यक जल्दबाजी से बचें। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर

Share the news