
Kullu में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को 85 पंचायतों में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त Anurag Chandra Sharma ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं।
मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। दूसरे चरण के लिए जिले में 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1948 मतदान कर्मियों और करीब 974 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
इस चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष और 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं।
दूसरे चरण में विकास खंड आनी, बंजार, भुंतर, कुल्लू, नग्गर और निरमंड की पंचायतों में मतदान संपन्न होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट : सुशांत शर्मा





