लाहुल एचआरटीसी एम्प्लॉयीज कोआपरेटिव कैंटीन सोसाइटी के चुनाव संपन्न: शिव लाल बने प्रधान केलांग

खबर अभी अभी
केलांग –
केलांग में ‘दी लाहुल एचआरटीसी एम्प्लॉयीज कोआपरेटिव कैंटीन सोसाइटी लिमिटेड’ की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को आयोजित की गई। यह बैठक सेवानिवृत मुख्य निरीक्षक अमर चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य आकर्षण 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किए गए कार्यकारिणी के चुनाव रहे, जिसमें सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।नई कार्यकारिणी का गठन:प्रधान: शिव लाल (परिचालक)उप प्रधान: छेरिंग दोरजे (सेवानिवृत फोरमैन)सचिव: राम लाल (परिचालक)कोषाध्यक्ष: भोला राम (उप निरीक्षक)एग्जीक्यूटिव सदस्य: सोहन लाल (सेवानिवृत उप निरीक्षक), राम सिंह (परिचालक) और रघुवीर सिंह (परिचालक)इस महत्वपूर्ण बैठक में सोसाइटी के सुचारू संचालन और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंगल मनेपा,अमर चंद, प्रेम सिंह, इंद्रदेव, शिव लाल, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, पदमा अंग्याल, राम लाल, भोला राम, रघुवीर सिंह, सोहन लाल, परमानंद, छेरिंग दोरजे, हीरा देवी, देवी रूप सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Share the news