#जहर देकर मारे गए 18 कुत्ते | आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज | वीरबाबू ने बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था। *

 #जहर देकर मारे गए 18 कुत्ते | आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज | वीरबाबू ने बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था। *

पुलिस ने बताया, वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो।

स्ट्रीट डॉग्स

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 17 अक्टूबर 2022

आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक साथ 18 कुत्तों की मौत से बवाल मच गया है। सामने आया है कि इन कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया, वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था। जब इस आदेश के बारे में उससे पूछा गया तो बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो। उधर, एक साथ बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत के बाद डॉग लवर्स संगठनों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तेलंगाना में हुई थी 100 कुत्तों की मौत
इसी तरह साल की शुरुआत में तेलंगाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां 100 आवारा कुत्तों की मौत हो गई थी। इनका शव एक गड्ढे में पड़ा मिला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद काफी बवाल मचा था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news