
खबर अभी अभी ,
सरकाघाट, 18 जून।
पंचायत समिति गोपालपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को विकास खंड कार्यालय गोपालपुर, सरकाघाट स्थित सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में पवन कुमार को अध्यक्ष तथा शिवचरण को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने की। बैठक में पंचायत समिति गोपालपुर के 27 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों में से 18 सदस्य उपस्थित रहे।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-2 थौना से पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-19 गोपालपुर से पंचायत समिति सदस्य शिवचरण ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए अन्य कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण प्राधिकृत अधिकारी ने पवन कुमार को पंचायत समिति गोपालपुर का अध्यक्ष तथा शिवचरण को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं





