
खबर अभी अभी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय प्रेम प्रकाश का शव बड़मैन धार के जंगल में देवदार के पेड़ से लटका हुआ मिला। जंगल से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान प्रेम प्रकाश निवासी गांव जुब्बड़, तहसील सुन्नी के रूप में हुई है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई 2026 को थाना सुन्नी में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि मौत करीब एक महीने पहले हुई होगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तथा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।





