
खबर अभी अभी
अर्की:-
हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों को राहत देते हुए महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों से अर्की महाविद्यालय में शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्की महाविद्यालय में मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026 -27 से नया रोजगार उन्मुख कोर्स बी कॉम इन लॉजिस्टिक शुरू किया गया है। जो भी विद्यार्थी निर्धारित शर्तें पूरी करके इस पाठ्यक्रम में प्रवेश करेंगे वे 2 साल पढ़ाई करने के बाद तीसरे साल अप्रेंटिस के तौर पर उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण के दौरान लॉजिस्टिक के विद्यार्थियों को स्टाइपेंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बी कॉम इन लॉजिस्टिक पढ़ाई के साथ रोजगार की अपार संभावनाओं वाला कोर्स है। विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में इस कोर्स में एडमिशन करवाएं





