#नगर निगम की टीम अब सामान जब्त करने के बजाय सीधा चालान काट रही है।  *

#नगर निगम की टीम अब सामान जब्त करने के बजाय सीधा चालान काट रही है।  *

Municipal corporation team removes encroachment in Solan town

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 18 अक्टूबर 2022

 शहर के मालरोड और बाजारों में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम अब सामान जब्त करने के बजाय सीधा चालान काट रही है।
सोमवार को नगर निगम की टीम ने मालरोड पर दो दुकानदारों के चालान काट 500-500 रुपये का चालान काटा। नगर निगम टीम ने पुलिस की सहायता लेकर शहर में कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिक्रमण कर बैठे दर्जनों कारोबारियों का सड़क से सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इसके बाद निगम की टीम दल-बल के साथ बाजारों में कार्रवाई करेगी।
बाजारों में इन दिनों त्योहार सीजन को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी बाजारों में सड़क पर सामान सजा रखा है। अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियो और फोटोग्राफी की जा रही है।

वहीं, नगर निगम अतिक्रमण टीम प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मालरोड और बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। पहले दिन दुकानदारों को सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इसके बाद निगम टीम दल-बल के साथ अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news