
#कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने तीसरी बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र से अपना परचा दाखिल किया। *
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2022
बिझड़ी (हमीरपुर)। कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने वीरवार को तीसरी बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र से अपना परचा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल करने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इससे पहले एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर की अगुवाई में इंद्रदत्त लखनपाल का स्वागत किया।
लखनपाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल को बीते पांच साल में महज लूटा है। महंगाई की वजह से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है। गरीब की थाली से निवाला छीन लिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कम घोटाले ज्यादा हुए हैं।
लखनपाल ने 2012 और 2017 में जीता है चुनाव
बड़सर विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे इंद्रदत्त लखनपाल ने 2012 और उसके बाद 2017 में चुनाव जीता। 2012 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बलदेव शर्मा को 2,452, जबकि 2017 में महज 4,39 मतों से हराया था। लखनपाल अब तीसरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी बने हैं। अब उनके सामने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की पत्नी माया शर्मा भाजपा की उम्मीदवार है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





