
31 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन के लिए गर्व का क्षण है। एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की एम. फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) की दो होनहार छात्राओं कुलप्रीत कौर संधू और गीतांजलि ने प्रतिष्ठित UGC-NET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
दोनों छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, निरंतर प्रयास और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और संस्थान में खुशी का माहौल है।
संस्थान की ओर से कहा गया कि इस उपलब्धि में छात्राओं की मेहनत के साथ-साथ अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों छात्राओं की सफलता ने एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स को गौरवान्वित किया है।
संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर संस्थान की निदेशक शचि सिंह, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा और एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने कुलप्रीत कौर संधू और गीतांजलि को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान परिवार ने दोनों छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। संस्थान ने दोनों छात्राओं को अकादमिक क्षेत्र, अनुसंधान और उच्च शिक्षा में आगे भी निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।





