सलोगड़ा में मेले की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, 13 समितियों का गठन पूजा से लेकर यातायात, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया और वित्त तक अलग-अलग समितियों को सौंपी जिम्मेदारियां


खबर अभी अभी ब्यूरो सलोगड़ा | सोलन, 20 सितंबर।
बिजेश्वर देवता मंदिर सलोगड़ा में आगामी मेले के आयोजन को लेकर ट्रिपल एम प्रधान मनोज, बीडीसी मनीष,उपप्रधान मोहन की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई !बैठक में 24, 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए 13 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। इनमें पूजन समिति के अध्यक्ष विजय, खेल समिति में कमल थापा, कंधर, मंगलेश व चंद्रकांत, स्वच्छता समिति में अनिल चड्ढा, यातायात समिति में धनी राम, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति में आशा एवं मनीष कुमार, कुश्ती/दंगल समिति में पदम देव, विनोद एवं ओम प्रकाश, भोजन समिति में अनिल एवं टीटू को जिम्मेदारियां दी गईं।

वहीं मीडिया समिति के प्रभारी मनीष कुमार, कानून-व्यवस्था एवं स्वास्थ्य समिति में अनिल एवं विद्या, स्टेज समिति में आशा एवं मनीष कुमार, सजावट समिति में मनोज, मनीष एवं विनोद तथा वित्त समिति में मनोज, मनीष, मोहन लाल एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

समितियों को अपने-अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पूजा समिति पुजारी, ढोल वादकों और मशाल वालों के साथ समन्वय करेगी, जबकि खेल समिति खेल प्रतियोगिताओं एवं आवश्यक खेल सामग्री की व्यवस्था देखेगी।

स्वच्छता समिति मेला स्थल और आसपास के क्षेत्र की सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था संभालेगी। यातायात समिति वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग व्यवस्था, जबकि सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संचालन की जिम्मेदारी देखेगी।

इसी तरह कुश्ती/दंगल समिति प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाएं, भोजन समिति भोजन एवं जलपान, मीडिया समिति प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय तथा कानून-व्यवस्था एवं स्वास्थ्य समिति आवश्यक स्वास्थ्य एवं व्यवस्था संबंधी समन्वय करेगी।

स्टेज समिति मंच की तैयारी एवं संचालन, सजावट समिति मेला स्थल की सजावट और वित्त समिति प्रचार-प्रसार, मार्केटिंग एवं वित्तीय समन्वय से जुड़े कार्यों को देखेगी।

बैठक में सभी समितियों से कार्यक्रम से पहले अपनी तैयारियां पूरी करने का आह्वान किया गया। समिति ने तय किया कि किसी भी अतिरिक्त आवश्यकता या समस्या की स्थिति में संबंधित प्रभारी आयोजन समिति एवं अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इस मौके पर सलोगड़ा पंचायत के लगभग 100 ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिए और मेले को मिलजुलकर करने को लेकर निर्णय लिया गया.

बैठक के उपरांत मेले के देव स्थान ग्रांउड का भी पंचायत प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया गया जिसमें दुकानों को लेकर जगह चिन्हित की जाएगी इस पर भी निर्णय लिया गया जिसमें की मेला देखने आए लोगों कोई भी परेशानी न हो ..

Share the news