
#दिवाली को लेकर पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों से गुलजार है बाजार *
दिवाली को लेकर पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों से गुलजार है बाजार ,रविवार को छुट्टी होने के चलते बिलासपुर शहर के मेन मार्केट, गांधी मार्केट सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए |

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 अक्टूबर 2022
बिलासपुर जिले में रविवार को छोटी दिवाली पर हजारों की संख्या में लोग बाजारों में उमड़ पड़े। पूरा दिन घुमारवीं, बिलासपुर, कुठेड़ा, बरठीं, झंडूता, भराड़ी आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं के अलावा दमकल विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
दिवाली के लिए लोगों ने सजावटी सामान, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मोमबत्ती, रंगोली के आइटम, झूमर और झालर खरीदे। पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की एजेंसियों में भी लोग पहुंचे। कुछ लोग ज्वेलरी की दुकानों पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश, कुबेर के चित्र और मंत्र वाले सिक्के खरीदने भी आए। स्मार्ट, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटॉप की डिमांड भी रही।
वहीं पुलिस कर्मचारी बाजार, शहर के सभी चौराहों पर सुबह से ही ड्यूटी पर नजर आए। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त काफी ज्यादा रही। बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए वाहनों पर प्रतिबंद्ध पहले ही लगा दिया गया था। दिवाली को लेकर शहर में पूरा दिन चहल-पहल रहा और दुकानदारों द्वारा लगाई गई सेलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





