
17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | लाहौल-स्पीति

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पर्वत चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात से हो रही बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं, गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया।
मनाली के रोहतांग पास, लाहौल-स्पीति के बारालाचा दर्रा और कुंजम दर्रा तथा किन्नौर की मुलिंग घाटी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।
पहली बर्फबारी के बाद हिमाचल की ऊंची पर्वत चोटियां सफेद चादर से ढकनी शुरू हो गई हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, मौसम में आए बदलाव का असर प्रदेश के निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।
ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।





