लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें खिलाड़ी : संजय अवस्थी

24 सितंबर | खबर अभी अभी | कुनिहार

सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

कुनिहार। सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में जिला क्रीड़ा खेल संघ सोलन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और विद्यालय की स्थानीय मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट और विधायक संजय अवस्थी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में पानी की व्यवस्था करवाने के लिए कृष्ण लाल कोठी को भी विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से स्मृति चिह्न और पटका भेंट किया गया।

इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता और उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एडीपीओ महेंद्र ठाकुर और आयोजन समिति के सचिव प्रताप सिंह रानौट ने मुख्यातिथि और सभी अतिथियों का आभार जताया तथा प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, एसडीएम अर्की निशांत तोमर, बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर, सीमा शर्मा, जगदीश ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, महेंद्र राठौर, सुरेश कुमार, टीसी गर्ग, भास्कर नंद, मदन शर्मा, सतीश ठाकुर और सुरेंद्र पाठक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ये रहे विभिन्न खेलों के विजेता

हॉकी: जीएनएस जगतखाना विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन (जी) प्रथम उपविजेता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमापुर और राजकीय उच्च विद्यालय सकौरी द्वितीय उपविजेता रहे।

बास्केटबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखलाग विजेता, डीपीएस सोलन प्रथम उपविजेता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (बी) द्वितीय उपविजेता रहे।

हैंडबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौगांव विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ (जी) प्रथम उपविजेता। राजकीय उच्च विद्यालय सकौरी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती द्वितीय उपविजेता रहे।

कुश्ती: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ (जी) विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंझोली उपविजेता।

जूडो छात्रा वर्ग: डीसीएम अर्की विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ (जी) उपविजेता।

जूडो छात्र वर्ग: राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन (बी) विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों उपविजेता।

कुराश छात्रा वर्ग: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन (सी) विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडहाला उपविजेता।

कुराश छात्र वर्ग: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन (बी) विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों उपविजेता।

वॉलीबॉल: जीएमएस बांगोका विजेता, जीएचएस कोहू प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस धायला और जीएसएसएस घैंती द्वितीय उपविजेता रहे।

कबड्डी: जीएनपीएस जगतखाना विजेता, जीएसएसएस राजपुरा प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस गंनागुघाट और जीएसएसएस गोबला द्वितीय उपविजेता रहे।

खो-खो: जीएसएसएस सरयांट विजेता, जीएसएसएस हरिपुर प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस डोलका जुब्बड़ और जीएचएस हनुमान बड़ोग द्वितीय उपविजेता रहे।

बैडमिंटन: जीएमएस खनोग विजेता, जीएचएस बंसानी प्रथम उपविजेता। जीएसएसएस स्यरी और जीएसएसएस कोटी द्वितीय उपविजेता रहे।

मार्चपास्ट: जीएसएसएस सोलन (छात्रा) विजेता और जीएसएसएस सरयांट उपविजेता।

Share the news