
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
26 अक्टूबर 2022

नोग वैली के समूचे क्षेत्र में कांग्रेस चला रही है “दरवाजे से दरवाजे तक अभियान” : दीपक सुंफा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के सचिव अधिवक्ता दीपक शर्मा सुंफा ने कांग्रेस पार्टी का “दरवाजे से दरवाजे तक अभियान” पूरी नवेली में शुरू कर दिया है, आज शिंगला पंचायत के उरू गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जनता अब जागरुक हो चुकी है, रामपुर बुशहर का विकास केवल व केवल स्वर्गीय राजा श्री वीरभद्र सिंह जी द्वारा किया गया है, भाजपा ने केवल सरकार में रहते हुए श्री वीरभद्र सिंह जी के विकास कार्यों को अपने नाम करने का काम किया है|
क्षेत्र की जनता इतनी नासमझ नहीं है, इस बार रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल को जीता करके विधानसभा भेजेगी व राज दरबार का साथ देगी, भाजपा की सरकार में महंगाई अपने चरम पर है, हर छोटी से छोटी चीज पर भी जनता से टैक्स वसूला जा रहा है, प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बहुमत से बन रही है और रामपुर बुशहर से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक नंदलाल जी भारी बहुमत से जीत हासिल कर रहे हैं।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





