
24 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी के नजदीक एक बस से करीब 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग की गई। इस दौरान राहुल जसवाल (25), पुत्र राजेश कुमार जसवाल, निवासी कोटी, जिला शिमला के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 224/2026 के तहत 23 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी जांच जारी है।





