
26 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पड़ेची क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाकर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नियमानुसार कमरे की तलाशी के दौरान लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे छिपाए गए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक ठाकुर पुत्र ध्यान सिंह ठाकुर, निवासी पड़ेची, जिला शिमला के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 140/2026, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।





