
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05) पर शोघी–मेहली बाइफरकेशन तथा सोनू बंगला स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस कर्मी लगातार यातायात का संचालन कर रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को कम से कम परेशानी हो और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे।
वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
पुलिस ने कंडाघाट से कुफरी, ठियोग, रोहड़ू, चौपाल, नारकंडा, रामपुर और किन्नौर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जल्दबाजी से बचें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।






