
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 नवंबर 2022
एथलेटिक कोच राकेश चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय दौड़ प्रतिस्पर्धा हुुई है। इसमें अंडर-23 वर्ग में नितिका ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते 1,500 स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि निकिता की 800 मीटर दौड़ में निर्णायक मंडल फिनिशिंग लाइन पर पहुंचने के समय की बारीकी से जांच कर रहा है, हो सकता है उसे दूसरा स्थान मिल जाए।
आपको बता दें कि निकिता ऊना में अपने छोटे भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। निकिता जिला खेल विभाग के एथलेटिक कोच राकेश चौधरी से धाविका के गुर हासिल कर रही है। निकिता को जिला अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा भी सहयोग कर रहे हैं।
कोच राकेश चौधरी ने बताया कि सिरमौर के गुड्डी मानपुरा की निवासी निकिता के पिता जगदीश शर्मा निजी बस के परिचालक हैं। निकिता में कुशल धाविका बनकर देश में प्रदेश नाम चमकाने का ऐसा उत्साह है कि वह करीब चार वर्ष से प्रशिक्षण ले रही है। वह ऊना में किराये के मकान में रहकर दौड़ स्पर्धाओं की तैयारी कर रही है।





