#नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी…काबू में हालात*

fire in navjeevan express train

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 18 नवंबर 2022

 आंध्रप्रदेश के गुडूर इलाके में नवजीवन एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नवजीवन एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई थी।

आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं रेलवे अधिकारियों ने गुडूर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर तुरंत काबू पा लिया। ट्रेन करीब एक घंटे तक गुडुरु रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। ट्रेन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share the news