#नाबालिग को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 13 गिरफ्तार, इंस्टाग्राम का विवाद खूनी खेल में हुआ था तब्दील*

13 arrested including main accused in the case of shooting a minor

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 नवंबर 2022

 अंबाला में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद में 16 साल के नाबालिग पर गोली चला दी थी। अंबाला में नौजवानों की हुड़दंगई लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसकी वजह से आए दिन ऐसे मामले सुनने को मिलते है। जिस पर अंबाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ रामपाल ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद लड़के पर गोली चला दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनू नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू को एक दिन की रिमांड पर लेकर उससे दो खोल, पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अपनी पूछताछ में अभी तक ये पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी सोनू पिस्टल कहा से लेकर आया था।

Share the news