

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 नवंबर 2022
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इंडोनेशिया में भूकंप से जान व माल को हुई क्षति से दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।” पीएम मोदी ने इस ट्वीट को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के ट्विटर हैंडल से भी टैग किया है। भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अपनी जान बचाने के लिए सड़कों और गलियों में भाग रहे लोगों में से कई घायल और खून से लथपथ नजर आए। वहां मंगलवार को भी बचाव व राहत अभियान जारी रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में भूकंप से हुई मौतों पर मंगलवार को शोक जताया और कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत वहां के लोगों के साथ खड़ा है। बता दें कि इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भीषण भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण कई मकान गिर गए हैं। भूकंप जनित हादसों से देश में कम से कम 162 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं।





