
27 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | बिलासपुर

बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने के कारण पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है।
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
बिलासपुर पुलिस के अनुसार, नौणी और ब्रह्मपुखर फोरलेन से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को जब्बलपुल–खारसी मार्ग से भेजा जा रहा है।
वहीं, शिमला और दाड़लाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को दाड़लामोड़–मलोखर–खारसी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील
बिलासपुर पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, वाहन चालकों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की सलाह दी गई है।
सड़क धंसने के कारण प्रभावित मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालक यात्रा शुरू करने से पहले यातायात संबंधी निर्देशों का ध्यान रखें।





