Shimla: सैहब कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मेयर के साथ बैठक में नहीं बनी सहमति, किया प्रदर्शन

खबर अभी अभी
शिमला ,
शिमला में सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। लगातार छठे दिन भी शहर के हजारों घरों से कूड़ा नहीं उठा है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। लगातार छठे दिन भी शहर के हजारों घरों से कूड़ा नहीं उठा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ हुई बैठक के बाद फिलहाल हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया था लेकिन लिखित समझौता पर मेयर के हस्ताक्षर नहीं करने पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह हड़ताल खत्म होनी थी लेकिन जब लिखित भरोसा नहीं मिला तो कर्मचारियों ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैहब कर्मी सालाना दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ हड़ताल पर गए हैं। कर्मचारी यूनियन 4-9-14 लागू करने, 15 दिन का विशेष अवकाश बहाल करने की मांग भी कर रही है ।

Share the news