
खबर अभी अभी ,
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो कि हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है उसी कड़ी में पूर्व की भांति इस वर्ष भी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा भिविन्न सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में योग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
योग प्रशिक्षण के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ट योग प्रशिक्षकों ने ट्रिनिटी स्कूल मोहल में योग अभ्यास कराया। इस प्रशिक्षण सत्र में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वरिष्ट योग प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस तरह का योग सत्र अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में जारी रहेगा। सुंदर ठाकुर ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः सात बजे फोरेस्ट के नेचर पार्क मोहल में सामान्य योग अभ्यास जनमानस को सिखाया जाएगा । यह सत्र 21 जून,रविवार को सभी के लिए निःशुल्क होगा और कोई भी इस सत्र में सम्मिलित हो सकता है।
ट्रिनिटी स्कूल में आज के योग सत्र को स्कूल के प्रिंसिपल भरत कपूर तथा स्कूल मैनेजमेंट ने खूब सराहा । सुंदर ठाकुर ने बताया कि भविष्य में जब भी स्कूल प्रबंधन को योग प्रशिक्षण सत्रों की आवश्यकता हो तो आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक अवश्य सहयोग करेंगे।
आज के योग सत्र में वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर के साथ वरिष्ठ प्रशिक्षक सोनम डोल्मा, कविता मल्होत्रा तथा मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा,वरिष्ठ स्वयंसेवक ज्ञान चंद शाशनी तथा सोनू कंबोज आदि सम्मिलित रहे।





