कराटे नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन, हिमाचल दूसरे स्थान पर

खबर अभी अभी ,
शिमला,
🥋 शिमला में सजी कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 🏆
शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित 21वीं शिकागोन गोजूरियू कराटे नेशनल चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

🏆 ओवरऑल चैंपियनशिप परिणाम:
🥇 हरियाणा – प्रथम स्थान
🥈 हिमाचल प्रदेश – द्वितीय स्थान
🥉 जम्मू-कश्मीर – तृतीय स्थान

हिमाचल के खिलाड़ियों ने भी कई वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र चौहान उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन पर शिकागोन गोजूरियू कराटे संघ के सचिव पीएस पंवार ने सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी।

Share the news