
खबर अभी अभी ,
सोलन, जून 18
कुनिहार क्षेत्र के एक युवक को सड़क पर मारपीट कर गुंडागर्दी का नंगा नाच करना बहुत महंगा पड़ा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए। अभियुक्त को हालात के पीछे भेज दिया यही नहीं अदालत ने भी उक्त दोषी को तीन दिन के डिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी देते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक टीडीएस वर्मा ने बताया कि 15 जून को अर्की निवासी प्रेम लाल ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दिन के समय वह अपने साथी महेश गुप्ता के साथ सरयांज की ओर जा रहे थे। जब वे चौरंठु नामक स्थान पर पहुँचे, तो वहाँ एक मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को चौरंठु की ओर जाने वाली सड़क पर पीछे कर रहा था। उसी दौरान महेश गुप्ता ने उसे कहा कि थोड़ा साइड हो जाए, अन्यथा मोटरसाइकिल उसके पैरों पर चढ़ सकती है।
इस बात से आक्रोशित होकर मोटरसाइकिल सवार ने महेश गुप्ता का गला पकड़ लिया तथा उसके साथ मुक्कों से मारपीट की। इसके उपरांत उसने अपने हाथ में पकड़े हेलमेट से महेश गुप्ता पर प्रहार कर जानलेवा हमला किया तथा उसे जान से मारने का प्रयास किया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मारपीट के कारण महेश गुप्ता अचेत हो गया, जिस पर यह उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु निजी अस्पताल सरयांज ले गया, जहाँ से चिकित्सकों ने उसे आगामी उपचार के लिए सिविल अस्पताल अर्की रेफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मामले में संलिप्त आरोपी कमलदेव पुत्र हीरा सिंह, निवासी गाँव भटीयून, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 32 वर्ष, को पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तथा उपलब्ध पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण एस.एफ.एस.एल. जुन्गा की विशेषज्ञ टीम से भी करवाया गया तथा मौके से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों को विधिवत कब्जा पुलिस में लिया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना कुनिहार में मारपीट का एक अन्य मामला दर्ज है। मामले में आगामी जांच जारी है। आरोपी को 16 जून को माननीय न्यायालय में पेश करके 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है जिससे गहनता से पूछताछ कि जा रही है I मामले में जाँच जारी है I





