
10 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का कुल्लू पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें कुल्लवी टोपी पहनाई और गेंदे के फूलों की विशाल माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पार्टी और डॉ. राजीव बिंदल के समर्थन में नारेबाजी भी की।





