
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 जून 2023
जिला शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 269 अध्यापकों को शामिल किया गया है। यह सूची जिले के सभी सात शिक्षा खंड को जारी की गई है। इससे अध्यापकों ने भी राहत की सांस ली है। जेबीटी अध्यापक लगातार इस सूची को जारी करने की मांग करते आ रहे थे। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद अब जेबीटी अध्यापकों की पदोन्नति के रास्ते भी खुल गए हैं। सूची में तय क्रमांक के अनुसार ही अध्यापकों को पदोन्नति मिलेगी।
लंबे समय से सूची के जारी नहीं होने से शिक्षकों की पदोन्नति भी लटकी हुई थी। हालांकि यह सूची पहले जारी हो सकती थी लेकिन उसमें कुछ त्रुटियां पाई गई थी। इस बारे में शिक्षा खंडों ने विभाग को इंगित किया और सूची को दोबारा संशोधित किया। ध्यान रहे कि यह सूची 30 दिसंबर 2020 तक की जारी हुई है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसके लिए शिक्षा विभाग का आभार जताया है।
संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, जिला महासचिव सतिंद्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सह सचिव रजनीश शर्मा, महालेखाकार अंजू बाला, मुख्य सलाहकार राजकुमारी, जिला उपप्रधान सुभाष सैनी, जिला प्रवक्ता विजय पटिया, महिला विंग अध्यक्ष आशा कुमारी और महासचिव सीमा देवी ने इसके लिए विभाग का आभार जताया है।
जिले से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति की सूची से संबंधित अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। इसमें 279 अध्यापकों को जगह मिली है। इसमें शामिल सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





