
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अगस्त 2023
तनिष्क ज्वेलर्स और टाइटन आई सोलन ने मिलकर सोमवार को एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जिसमें 30 से 40 यूनिट ब्लड एकत्र करने का टारगेट रखा गया है। इस ब्लड डोनेशन कैंप में डीसी सोलन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से आई डॉक्टर ममता ठाकुर ने बातचीत के दौरान बताया कि सुबह 10:00 बजे से इस ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ हुआ है जिसमें अभी तक 14 से 15 रजिस्ट्रेशन हो चुकी है और 11 से 12 लोग अपना ब्लड डोनेट कर चुके हैं उनका कहना है कि आज 30 से 40 यूनिट ब्लड एकत्र करने का टारगेट रखा गया है।
उनका कहना है कि बहुत से लोगों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है और रक्तदान करके हम आसानी से उन्हें जीवनदान दे सकते हैं। यह दुनिया में किसी काम को करके मिलने वाली सबसे बड़ी संतुष्टि में से एक है, जिसे रक्तदान करने वाला ही अनुभव कर सकता है। इसके अलावा रक्तदान करने वाला व्यक्ति समाज में गौरवान्वित स्थान रखता है और दूसरों के लिए प्रेरणा होता है।
रक्तदान करने के बाद, शरीर में सेल्स की संख्या कम हो जाती है, जिसके बाद नए सेल्स बनने शुरू होते हैं। यह निश्चित रूप से एक हेल्दी प्रोसेस है, जिसे करने के बाद व्यक्ति ठीक और फिट रह सकता है। रक्तदान के बाद शरीर में नए सिरे से खून बनना शुरू होते हैं, जो पूरे शरीर को तरोताजा कर देते हैं। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





