भाजपा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन

5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | ऊना

ऊना: जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की ओर से आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही, कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी मंथन किया गया। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशहित और जनहित में किए गए कार्यों तथा उनकी सक्रियता से आम जनता को अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के विकास और जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

Share the news