
5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू: कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष मोहर सिंह ने स्टेट कांग्रेस कमेटी हाईकमान की ओर से जोन और ब्लॉक स्तर की बैठकों को लेकर जारी निर्देशों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 1 से 10 सितंबर के बीच जोन और ब्लॉक स्तर की बैठकें आयोजित की जानी हैं।
मोहर सिंह ने बताया कि बंजार क्षेत्र में कुल छह जोन हैं। सभी जोन की बैठकों में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसी भी बैठक को रद्द नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर की बैठक 9 सितंबर से पहले पूरी की जानी है। वहीं कुल्लू प्रभारी दीपक शर्मा जोन प्रभारियों और जनरल सेक्रेटरी के साथ बैठकों में मौजूद रहेंगे।
सभी पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों की मौजूदगी जरूरी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली जनरल हाउस बैठक होगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय की पहली बैठक 10 सितंबर को लारजी में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, पंचायत कमेटी सदस्यों और जोन कमेटी सदस्यों से बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मोहर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी इच्छा से कांग्रेस पार्टी का साथ चुना है, इसलिए पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कमेटी सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बैठकों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।





