
खबर अभी अभी
13 July,2026

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद Kangana Ranaut आज कुल्लू स्थित पावन बिजली महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
मंदिर दर्शन के बाद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह बिजली महादेव मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं।
बिजली महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।





