
रथ पर सवार होकर रैली मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
26 सितंबर 2026
खबर अभी अभी | नेरचौक, मंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर रैली मैदान पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनके साथ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रैली मैदान पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नेरचौक में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए गए।





