राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला (बी) में SMC का गठन, गुरचरण सिंह प्रधान और परमजीत कौर उपप्रधान निर्वाचित

27/07/2026
खबर अभी अभी
सोलन,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला (बी) में आज विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उपमा शर्मा की अध्यक्षता में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नई स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया।
इस अवसर पर श्री गुरचरण सिंह को SMC का प्रधान तथा श्रीमती परमजीत कौर को उपप्रधान सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में प्रधान महिंद्र सिंह, उपप्रधान ज्ञान चंद, BDC सदस्य हरविंदर सिंह, पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह झल्ला, पूर्व उपप्रधान दीवान सिंह, पूर्व SMC प्रधान गुरमीत सिंह तथा गुरपाल सिंह सहित विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उपमा शर्मा ने नवनिर्वाचित SMC पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि SMC के सभी सदस्य बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

Share the news