लाहौल में बर्फबारी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन, रोपसंग नाले के पास फंसे पर्यटकों को निकालने में जुटी पुलिस

15 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | केलांग

लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण केलांग के समीप रोपसंग नाले के पास कई पर्यटक वाहन बर्फ में फंस गए। सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, सुबह से जारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच जवान फंसे हुए वाहनों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। प्रतिकूल मौसम और फिसलन के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने आपात स्थिति में लोगों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है।

आपातकालीन हेल्पलाइन: 112

जिला पुलिस कंट्रोल रूम, केलांग: 89880-92298

Share the news