शिक्षक दिवस पर रोटरी रॉयल सोलन ने 17 शिक्षकों को किया सम्मानित

5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन: शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी रॉयल सोलन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोठों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के 17 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय को खेल सामग्री भेंट

विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी रॉयल सोलन की ओर से विद्यालय को बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्किपिंग रोप्स सहित विभिन्न खेल सामग्री भी भेंट की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बाली ने रोटरी रॉयल सोलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की ओर से शिक्षकों का सम्मान करने, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में रोटरी रॉयल सोलन के अध्यक्ष रोटेरियन जितेंद्र भल्ला, सचिव रोटेरियन मनोज कोहली, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शशांक पाहुजा, प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन ओमेश मित्तल सहित रोटेरियन अरुण ट्रेहन, मनीष तोमर, एन.एल. शर्मा, रमन शर्मा, राजनीश सूद, सुभाष चौहान, यादव गिरी और सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

रोटरी रॉयल सोलन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।

Share the news