
खबर अभी अभी ,
कसौली, जून 2026।
श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल, सोलन द्वारा कैंटोनमेंट हॉस्पिटल, कसौली में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. जय शर्मा एवं डॉ. वेद ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए एक्स-रे सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई, जिसका लाभ अनेक मरीजों ने उठाया। इस सुविधा से मरीजों को आवश्यक जांच स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकी, जिससे रोगों के निदान एवं उपचार में सहायता मिली।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय लोगों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल की सराहना की।

श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल भविष्य में भी जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहेगा।





