आज से बंद हुआ mAadhaar App, जानिए नई Aadhaar App डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका

खबर अभी अभी
30 जून 2026 से mAadhaar App की सेवाएं बंद हो गई हैं। अब आधार से जुड़े सभी काम नई Aadhaar App के जरिए किए जाएंगे। जानिए इसे डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया।

News Copy:

Aadhaar Card New App: अगर आप आधार से जुड़े कामों के लिए mAadhaar App का इस्तेमाल करते थे, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 30 जून 2026 से UIDAI ने mAadhaar App को आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया है। अब इस ऐप पर कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा और इसकी सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

UIDAI ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए लोगों से नई Aadhaar App डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल करने की अपील की है।

ऐसे करें नई Aadhaar App का इस्तेमाल

पहला चरण:

Google Play Store से नई Aadhaar App डाउनलोड करें।
ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।

दूसरा चरण:

मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापन करें।
इसके बाद Face Authentication के जरिए अपने चेहरे को कैमरे से स्कैन कर पहचान सत्यापित करें।

तीसरा चरण:

ऐप के लिए 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN सेट करें।
एक बार फिर आधार विवरण और OTP से सत्यापन पूरा करें।
इसके बाद आप घर बैठे अपना पता, मोबाइल नंबर समेत आधार से जुड़े कई अन्य कार्य आसानी से कर सकेंगे।
क्या होगा फायदा?

नई Aadhaar App के जरिए यूजर्स को अधिक सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीक के कारण पहचान सत्यापन पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। वहीं भविष्य में आधार से जुड़ी कई नई ऑनलाइन सेवाएं भी इसी ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share the news