
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 मई 2023
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की एक बार फिर केंद्र में हममें मोदी सरकार को लाना है इस संकल्प से हम आगे बड़ेगे, भाजपा सरकार के 9 साल और कांग्रेस के अनेकों वर्षों की अगर तुलना की जाए तो कांग्रेस के अनेकों वर्ष भाजपा के 9 वर्ष के आगे फीके पड़ जाते है।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेश में भारतीय नागरिक को अलग पहचान मिली है, आज से पहले जब हम विदेश जाते थे तो हमें किस नजर से देखा जाता था और किस सम्मान से देखा जाता हैं यह फर्क साफ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की दर्द को समझते है जनता के मांगने से पहले ही मोदी जी जनता की मांग को पूरा कर देते है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





