
17 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुनिहार

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के विद्यार्थियों ने अंडर-14 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतरंज और ताइक्वांडो में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में ओजस सिंह ने शतरंज में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, ताइक्वांडो में अधिराज ने रजत और ऋद्धिविक ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग और अदिति गर्ग ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।
विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





