
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

अपने जिगर के टुकड़े की हत्या के बाद एक मां पूरी तरह से टूट चुकी है। और न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है ।हर वक्त बेटे की हत्या की तस्वीरें उसकी आंखों के सामने आ रही है। और रो रो कर वह बुरा कर हाल है ।
दरअसल यह कहानी सैंज के पातला गांव की फातमा देवी की है । जिसके बेटे की गत दिनों सैंज में बेरहमी से ह#त्या की गई थी हालांकि इस ह#त्या के मामले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है।
लेकिन फातमा का आरोप है कि सिर्फ दो नाबालिग मेरे बेटे की ह#त्या नहीं कर सकते. इस मामले में और भी लोग शामिल है। और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए ,फातमा ने कहा कि जिन दो नाबालिगों को ह#त्या के आरोप में पकड़ा है वह वहां एक दुकानदार के पास नौकरी करते थे ।
और वह दुकानदार संदिग्ध है , उनके बेटे की ह#त्या के बाद खून से लथपथ कमीज भी दुकानदार के मकान में मिली है. इसलिए उन्हें शक है कि ह#त्या के पीछे उस दुकानदार का हाथ है ।
और अन्य लोग भी इसमें शामिल है। दुकानदार के इशारों पर ही नाबालिक लड़के भी इस ह#त्याकांड में शामिल हुए। पुलिस ने नाबालिग तो पकड़े लेकिन ह#त्याकांड में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ नहीं की।
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को तड़पा तड़पा कर मा#रा गया है ।और मेरे बेटा बचाओ बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं बचाया। फातमा ने एक ज्ञापन डीसी कुल्लू व एसपी कुल्लू को भी सौंपा है। और मांग की है कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसके बेटे को इंसाफ मिल सके।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





