एसपी कुल्लू से मिला कर्मचारी महासंघ, जिला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

30/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता स्व. लाभ सिंह गुलेरिया की संदिग्ध मौत उपरांत जिला कुल्लू में आमजन और कर्मचारियों की सुरक्षा करने हेतु अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अगुवाई में आज एसपी कुल्लू को एक ज्ञापन सौंपा गया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि बीते दिनों कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता स्व. लाभ सिंह गुलेरिया की संदिग्ध हत्या के बाद कुल्लू जनपद के आम जन में डर और असुरक्षा का भय व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, अरजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ जिला कुल्लू ने एसपी को जिला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये हैं ताकि भविष्य में ऐसी असामाजिक घटनाओं को रोका जा सके।
उन्होंने बताया कि उन्होंने एसपी से शहर के सभी प्रवेश/निकास, मुख्य बाजारों, रिहायशी, सरकारी कार्यालय परिसरों और अंधेरे वाले संवेदनशील रास्तों पर उच्च ग्रुणवता वाले जाइट-विजन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाएं। जिनका कंट्रोल रूम सीधे पुलिस थाने से जोड़ा जाए।
इसके अलावा रात्रि के समय पुलिस गश्त को केवल मुख्य सड़कों तक सीमित न रखकर अंदरूनी गलियों और मौहल्लों तक बढ़ाया जाए।

देर रात विशेषकर रात 10 बजे के बाद शहर के मुख्य चौराहों और नाकों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जाए एवं इस दौरान वाहनों की प्रविष्टि दर्ज की जाए ताकि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
साथ ही देर रात बिना किसी आपातकालीन या ठोस कारण के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घुमने लोगों पर सख्ती की जाए।
प्रायः देखा गया है कि शहर के साथ लगते रास्तों एवं अन्य लिंक रोड़ पर कई लोग शराब एवं अन्य गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं। अतः सम्बन्धित क्षेत्रों में पुलिस की नियमित पैट्रोलिंग करवाई जाए।
फील्ड में काम करने वाले सभी विभार्गों से सम्बन्धित कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एक विशेष हेल्पलाइन नम्बर और सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया जाए।

Share the news