
18 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुनिहार

कुनिहार। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार की कक्षा X के छात्र हिरण्यभ ने कुनिहार में आयोजित अंडर-19 कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
हिरण्यभ की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हिरण्यभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने भी हिरण्यभ और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय परिवार ने हिरण्यभ की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





