
18 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | ऊना

ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर दीप जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
वक्ताओं ने कहा कि ऊना हिमाचल प्रदेश का प्रमुख प्रवेश द्वार है। रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने सेवा एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।





