कुल्लू में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 1520 पौधे बरामद

खबर अभी अभी
कुल्लू ,
जिला कुल्लू के पतलीकुहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को पुलिस टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान थिन्चपाल के पास डमचीन गांव के नजदीक पगडंडी मार्ग से नीचे पहाड़ी ढलान पर बने चार खेतों में अवैध रूप से उगाए गए 1520 अफीम के पौधे बरामद किए गए।
पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS Act की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद पौधों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त अवैध खेती किसके द्वारा की जा रही थी।
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share the news