
गोहर उपमंडल की पंचायत नेहरा (गणई) के गांव बाग की होनहार बेटी भारती ने टीजीटी नॉन मेडिकल में कमीशन प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारती, बालकृष्ण (बबलू) और मीना कुमारी की पुत्री हैं।
इस बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने भारती की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भारती की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना है और वह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी हैं।





