
खबर अभी-अभी | 21 अगस्त, 2026।
सुंदरनगर, मंडी।


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुंदरनगर निवासी कमलजीत की इग्निस कार पिछले करीब दो महीने से घर में खड़ी है, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान के जयपुर में उसी वाहन नंबर पर चालान कट गया।
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चालान में जिस वाहन की तस्वीर दिखाई गई है, वह स्कोडा कार है, जबकि कमलजीत के पास इग्निस कार है। वाहन मालिक का कहना है कि उनकी गाड़ी पिछले करीब दो महीने से घर से बाहर ही नहीं गई है।
ऐसे में सवाल उठता है कि घर में खड़ी गाड़ी का जयपुर में चालान आखिर कैसे कट गया और चालान में दूसरे वाहन की तस्वीर क्यों दिखाई गई? प्रारंभिक तौर पर मामला वाहन नंबर की गलत पहचान या ई-चालान प्रणाली में किसी तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ा हो सकता है।
गलत वाहन नंबर के आधार पर चालान कटने से वाहन मालिक परेशान है। कमलजीत ने संबंधित विभाग से मामले की जांच करने और सही तथ्य सामने लाने की मांग की है।





