
खबर अभी अभी
नई दिल्ली:
अगर आपको जुलाई 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार जुलाई महीने में साप्ताहिक अवकाश और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों व विशेष अवसरों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
5 जुलाई (रविवार): देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई: MHIP दिवस के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई: बेह डेंखलाम पर्व के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
11 जुलाई (दूसरा शनिवार): देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
12 जुलाई (रविवार): सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई: रथयात्रा/कांग (रथजात्रा)/हरेला के अवसर पर देहरादून, भुवनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी पर्व के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई (रविवार): देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई: खर्ची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
25 जुलाई (चौथा शनिवार): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
26 जुलाई (रविवार): सभी बैंक बंद रहेंगे।
बैंक जाने से पहले रखें ध्यान
बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
अगर आपको चेक जमा करना, नकदी निकालना, ड्राफ्ट बनवाना या अन्य शाखा संबंधी काम करना है, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।





