
खबर अभी अभी ,
ऊना , हिमाचल प्रदेश
ड्रग पार्क का विरोध करने वाले असामाजिक तत्व हैं , उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है । इस बयान को लेकर भाजपा हमलवार हो गई है , पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री पर जोरदार शाब्दिक हल्ला बोला । उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा ड्रग पार्क के विरोध में ज्ञापन देने और हाई कोर्ट जाने वालों का हवाला देते हुए कहा कि ड्रग पार्क का विरोध कांग्रेस के ही नेता हैं तो वहीं असमाजिक हुए ।
उन्होंने ड्रग पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बावजूद उनके नाम की पट्टिका तक नहीं लगवाई गई है और इसके पीछे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का ही हाथ है । भाजपा नेता ने कहा कि हालांकि केंद्र को उत्तर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने ही देना है । राम कुमार ने ड्रग पार्क के टेंडर्स का हवाला देते हुए यहां तक कहा कि कांग्रेस टेंडर्स के पैसे का प्रयोग चुनावों में बांटने में करती है और कांग्रेस चुनावों में इस पैसे का दुरूपयोग करती है





